Search

March 17, 2026 6:11 am

सीहलीबोना गांव में सनसनीखेज घटना, पेड़ पर फंदे से लटकता मिला एक व्यक्ति का शव।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया थाना क्षेत्र के सीहलीबोना गांव के एक घर के आंगन में लगा पेड़ पर फंदे से लटकता हुआ एक व्यक्ति का शव पाकुड़िया पुलिस ने सोमवार को बरामद किया है। जिसमें मृतक की पहचान प्रदीप पहाड़िया उम्र लगभग 39 वर्ष पिता सुकूलाल पहाड़िया महेशपुर थाना क्षेत्र के वीरकिटी गांव का रहने वाला है। मृतक के परिजन के अनुसार दो दिन पहले मृतक अपने दूसरी पत्नी के पास गया हुआ था। मृतक के पहले पत्नी से एक लड़की एवं दो लड़का है।जानकारी के अनुसार जिस घर के आंगन में शव मिला है उस घर पर रात में कोई नहीं था। घर की मालकिन अपने दूसरे गांव मायके में थी। रात में पानी हो जाने के कारण वह घर नहीं पहुंच पाई सुबह जब वह घर पहुंची तो देखा कि घर के आंगन में एक व्यक्ति फांसी के फंदे में लटका हुआ है तुरंत की घर कि मालकिन थाना पहुंच कर पाकुड़िया पुलिस को सूचना दिया।सूचना मिलते ही एस आई बुधुराम हेंब्रम,ए एस आई पप्पू चौधरी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुट गई है।मामले पर थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि शव को पाकुड़ पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।यह हत्या है या आत्महत्या मामले की जांच की जा रही है।

img 20250526 wa00207520761579619981110

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर