77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्रीन वैली स्कूल के द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकली गई। जिसमें स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों ने अलग-अलग झांकियों में अपनी कला प्रस्तुत की। ग्रीन वैली स्कूल के निदेशक प्रदीप नारायण जी की यह एक अनोखी पहल है, जो पिछले दो बार से शहर में लोगों को शहीदों के बलिदान याद करवाते हैं। झांकी में उपस्थित भारत माता की भव्य आरती कर पुष्प वर्षा की गई। इस ऐतिहासिक दिन के अवसर पर स्कूल के बच्चों के बीच अल्पाहार का वितरण किया गया। इस मौके पर ओम प्रकाश प्रसाद पप्पू, बड़े भाई विश्वजीत पाठक, प्रकाश राय, आशीष कुमार, आनंद कुमार, मुकेश कुमार, अभिषेक अग्रवाल, रामाशंकर पासवान, कमलेश गुप्ता, डॉक्टर नीतीश पांडे, बृजमोहन गुप्ता, अनिल पांडे, ज्योतिष पांडे, मनी मोदनवाल, चिंटू गुप्ता, मनीष अग्रवाल, प्रभु गोस्वामी, रितेश कुमार, ऋषभ जौहरी, चंद्रकांत सिंह, मनीष मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। इस कार्यक्रम के आयोजक शुभम प्रसाद ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम शहर में होते रहना चाहिए। जिससे एक सकारात्मक माहौल बच्चों के बीच में बना रहे। जिससे वह अपने वीर पुरुषों का बलिदान हमेशा याद रखें कि कैसे उन्होंने इस भारत देश को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त कराया और भारत में लोकतांत्रिक संविधान की स्थापना कराई।







