Search

March 21, 2026 9:20 pm

परिवार कल्याण दिवस का आयोजन कर दंपतियों को टोकन गिफ्ट देकर किया गया प्रोत्साहित।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर पाकुड़िया में व उप स्वास्थ्य केंद्र, एवं प्रखंड के सभी आरोग्य स्वास्थ्य मंदिर में परिवार कल्याण दिवस के तहत कार्यक्रम आयोजित कर शुक्रवार को प्रखंड के कुल 96 दंपतियों के बीच टोकन गिफ्ट के तौर पर प्रोत्साहन हेतु घरेलू जरूरी सामग्रियों का वितरण किया गया । इस बाबत डॉ मंजर आलम ने बताया कि प्रखंड के सभी स्वास्थ्य केंद्र व उप स्वास्थ्य केंद्रों पर सात, सात दंपतियों को टोकन गिफ्ट पुरस्कृत किया गया। और आगे बताया कि जिस दंपत्ति को शादी के दो वर्ष बाद ही बच्चा हुवा तथा जिनके पहले एवं दूसरे बच्चे के बीच तीन साल का अंतराल रहा एवं दो बच्चों के बाद बंध्याकरण किया है। वैसे आदर्श दंपत्ति को आज प्रोत्साहित करने का कार्य किया गया । मौके पर डॉ गंगा शंकर शाह,एमपीडब्ल्यू प्रभात कुमार , नित्य पाल, जोगेश कुमार सहित अन्य सभी स्वास्थ्यकर्मी एवं सहिया साथी उपस्थित थीं ।

Also Read: E-paper 07-02-2026
img 20250411 wa0024166883474834204202
img 20250411 wa00265880387177065048656

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर