राजकुमार भगत
शनिवार को उपायुक्त मनीष कुमार ने जिला पशुपालन एवं गव्य विकास विभाग के कार्यों एवं संचालित योजनाओं की गहन समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम, राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय डिजिटल पशुधन मिशन तथा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की गहन समीक्षा की एवं कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ पारदर्शिता बरतने जैसे बिंदुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उपायुक्त ने राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्य में तेजी लाने के लिए नए कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ताओं के चयन एवं प्रशिक्षण के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया तथा प्रत्येक माह 5000 कृत्रिम गर्भाधान के न्यूनतम लक्ष्य को अर्जित करने का भी निर्देश दिया गया। वहीं मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना वित्तीय वर्ष 2022-23 एवं 2023 -24 तथा जोड़ा बैल वितरण योजना वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं 2024- 25 की समीक्षा की तथा लाभुकों को त्वरित लाभ पहुंचाने हेतु निर्देश दिया गया। साथ ही पाकुड़ में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने के संबंध में आवश्यक पहल करने की आवश्यकता के बारे में बताया।
बैठक में विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन कुमार सिंह, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार सिन्हा,पशु शल्य चिकित्सक हिरणपुर डॉ समरजीत मंडल, सभी प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी एवं जिले के सभी पशु चिकित्सक उपस्थित थे।