एस कुमार
Also Read: शिवलिंग सृष्टि-ऊर्जा का प्रतीक,रविवार को महाशिवरात्रि, दुर्लभ ज्योतिषीय संयोग में होगी विशेष पूजा
महेशपुर प्रखंड के हाथीमारा गांव के खोट्ठा टोला में चल रहे पांच दिवसीय श्रीराम कथा शनिवार को सम्पन्न हुआ. श्रीराम कथा महेशपुर- बलियापतरा गांव के प्रसिद्ध कथा वाचक संतोष चौबे के मधुर संगीत के माध्यम से पांच दिनों तक कथा कर कलयुग के जीवों के कल्याण के लिए प्रवचन दी. वही कथावाचक संतोष चौबे के कथा से भक्त झूमते नजर आए. इस अवसर पर समापन के अवसर पर बजरंग दल महेशपुर इकाई के सदस्यों ने कमेटी के सदस्यों को भगवा गमछा भेंट की. वही श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का भी वितरण किया गया. मौके पर दिलीप कुमार कर्मकार, मिठू साहा, वासुदेव साहा, विश्वनाथ राय, धनेश साहा, युधिष्ठिर राय, चितरंजन साहा, रामप्रसाद राय, नंदलाल राय, अजय साहा, योगेंद्र राय, अरुण राय, बुधनी राय, रासमुनी देवी, मताली देवी सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।








