Search

April 4, 2026 4:51 am

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के द्वारा मिठाई दुकान, नाश्ता दुकान तथा राशन दुकान का किया गया निरीक्षण।

राजकुमार भगत

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के द्वारा मिठाई एवं नाश्ता दुकानों के विभिन्न खाद्य पदार्थ यथा आलू चौप, जलेबी, लड्डू, चटनी, घुगनी, पकौड़ी तथा हल्दी में औद्योगिक रंगों की जांच की गई। सभी खाद्य कारोबारी को औद्योगिक रंगों के बारे में जानकारी दी गई। कई दुकानों में खाद्य अनुज्ञप्ति प्रदर्शित नहीं पाया गया, सभी को दुकानों में फूड लाइसेंस प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया तथा साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। नाश्ता एवं मिठाई दुकानों में कार्य कर रहे कारीगरों को व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने एवं प्रिंटेड पेपर का इस्तेमाल नहीं करने का निर्देश दिया गया। राशन दुकान के जांच के क्रम में भरत मंडल के दुकान से एक्सपायरी बिस्कुट के 20 पैकेट एवं सिकंदर मंडल के दुकान से 24 बोतल एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक पाया गया जिसे नष्ट करवा दिया गया। साथ ही पनीर एवं बिस्कुट का नमूना संग्रह किया गया। सभी दुकान, होटल संचालकों को नियम के अनुसार खाद्य सामग्री बेचने का निर्देश दिया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!