Search

March 29, 2026 1:38 pm

नौ दिवसीय राम कथा की भव्य शुरुआत, कन्याओं ने निकाली भव्य कलश शोभायात्रा।

प्रशांत मंडल

Also Read: E-paper 03-02-2026

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)प्रखंड क्षेत्र के लेटबाड़ी बलरामपुर गांव में नौ दिवसीय राम कथा को लेकर मंगलवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. नौ दिवसीय राम कथा को लेकर 151 कन्याओं द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा लेटबाड़ी गांव से प्रारंभ होकर पूरा बलरामपुर गांव भ्रमण हुई. परगना नदी में ब्राह्मण द्वारा मंत्र को पढ़ते हुए जल भरने के बाद राम कथा परिसर तक कलश यात्रा पहुंची. भव्य कलश यात्रा को लेकर लेटबाड़ी बलरामपुर गांव भक्ति मय हो गया पूरे गांव में यात्रा के दौरान जय श्री राम के नारे वीर बजरंगी हनुमान के नारे आदि से पूरे गांव में भक्ति मय देखा गया, मुन्नीलाल मंडल हरेंद्र साहा,विपिन साहा,राकेश साहा,उत्तम साहा,रवि साहा,सहित गांव के दर्जनों नवयुवक, बुजुर्ग, युवती, महिलाएं शोभा यात्रा में साथ-साथ चल रही थी. संध्या छह बजे से कथा वाचन लक्ष्मी रानी द्वारा कथा मंच पर राम कथा प्रारंभ की गयी. 18 फरवरी से लेकर 26 फरवरी तक शाम 6 बजे से रात के 10:00 बजे तक राम कथा का श्रवण श्रद्धालु कर सकेंगे. बीच-बीच में भजन-कीर्तन भी होगा और अंत में आरती लगेगी. लेटबाड़ी बलरामपुर गांव में राम कथा को लेकर अगल-बगल के गांव में जैसे विचामहल,करणघाटी, केरियोडीह, रानीपुर, गोपालपुर, बड़ासरसा,आदि गांव के ग्रामीणों में उत्साह देखा जा रहा है. गांव में राम कथा के आयोजन से इलाके का माहौल भक्तिमय हो गया है. इलाके के दर्जनों गांव के सैकड़ों ग्रामीण श्रद्धालु कथा में भाग ले रहे हैं।

img 20250218 wa0008861855267770992939

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर