अब स्टाइल के लिए नहीं जाना होगा बाहर, पाकुड़ में खुला ‘द स्टाइल जोन’ फैमिली सैलून
महिलाओं व पुरुषों दोनों के लिए उपलब्ध है प्रोफेशनल कारीगर की सुविधा।
पाकुड़। सोमवार को अमोला मार्केट, में ‘द स्टाइल जोन’ फैमिली सैलून का भव्य उद्घाटन किया गया। यह सैलून खास तौर पर महिलाओं और पुरुषों—दोनों के लिए तैयार किया गया है, जहां आधुनिक सुविधाओं के साथ अनुभवी और प्रोफेशनल कारीगरों की सेवाएं उपलब्ध हैं। इस सैलून की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां ओडिशा, बंगाल और झारखंड जैसे राज्यों से प्रशिक्षित महिला व पुरुष कारीगरों की विशेष व्यवस्था की गई है। चाहे हेयरकट हो, फेशियल, स्किन ट्रीटमेंट या मेकअप—हर सेवा में क्वालिटी और संतुष्टि की गारंटी दी जा रही है। सैलून संचालक श्याम ठाकुर, पिता सुनील ठाकुर ने बताया कि पाकुड नगर वासियों को अब बड़े शहरों जैसे स्टाइलिश और प्रोफेशनल ब्यूटी ट्रीटमेंट की सुविधा अपने ही शहर में उपलब्ध होगी। हमारा मकसद है कि हर उम्र और हर वर्ग के लोग एक ही छत के नीचे संपूर्ण सौंदर्य सेवाओं का लाभ उठा सकें। सैलून का माहौल पूरी तरह फैमिली फ्रेंडली है, जहां महिलाओं को भी पूरी निजता और सुरक्षा के साथ सेवाएं दी जाती हैं। पाकुड़ के सौंदर्य क्षेत्र में यह एक नई शुरुआत मानी जा रही है, जिससे लोगों को बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी। पता – द स्टाइल जोन, फैमिली सैलून, अमोला मार्केट, पाकुड़।



Related Posts

अपर सचिव ने पाकुड़ में किया विकास कार्यों का औचक निरीक्षण, कहा — सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार ही हमारी प्राथमिकता।
