इकबाल हुसैन
ग्रामीणों की समस्या मेरी पहली प्रथिमिकता: प्रो.स्टीफन मरांडी
महेशपुर विधानसभा विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी ने चंडालमारा पंचायत अंतर्गत ग्राम घाटचोरा से चंडालमारा के बीच क्षतिग्रस्त पुल के एलाईमेंट पर बॉसलोई नदी में उच्चस्तरीय पुल निर्माण का उद्घाटन फीता काट कर एवं नारियल फोड़ कर किया।इस अवसर पर विधायक प्रो .मरांडी ने कहा कि पुल पुलिया जनता के लिए लाइफलाइन है। विकास के लिए पुल की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आवागमन की सुविधा के साथ साथ आर्थिक विकास का भी मार्ग खुलता है। क्षेत्र में बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पानी व अन्य बुनियादी सुविधाओं के प्रति हमारी सरकार सजग एवं गंभीर है।इस मौके पर एसडीपीओ बिजय कुमार,झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य पिंकू शेख,प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम, सचिव जेम्स सुशील हेंब्रम, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अनारूद्दीन मियां,प्रखंड प्रमुख शुभ लक्ष्मी मुर्मू,एनामुल हक ,अभिषेक सिंह,संतोष हेंब्रम,मैनुद्दीन अंसारी,नसीम अहमद,बाबूधन मुर्मू, अखलाकुर रहमान,बुदल यादव,टीपू सुलतान अंसारी, सलाउद्दीन अंसारी ,टाईगर शेख, मोहिबुल शेख,अल्तमस हेम्ब्रम,लुखीचॉद मरांडी,रोसेन मुर्मू,साईमन मुर्मू,अनिता मुर्मू,सावित्री मुर्मू,बिनीता मरांडी कौशल्या देवी समेत सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।






