Search

March 14, 2026 6:33 pm

अंचल निरीक्षक के घर नकाबपोश हथियारबंद गिरोह का धावा, परिवार को बंधक बनाकर लूटे जेवर-नकदी, मेहमान पर चाकू से हमला

डॉग स्क्वॉड व सीसीटीवी की मदद से सुराग तलाश रही पुलिस, जल्द होगा उद्भेदन: एसडीपीओ

पाकुड़: गोकुलपुर सोमवार रात दहशत में तब्दील हो गया, जब करीब 15 से 20 हथियारबंद अपराधी पाकुड़ के प्रभारी अंचल निरीक्षक शिवाशीष वात्स्यायन के घर में घुस आए और परिवार को बंधक बनाकर भीषण डकैती की वारदात को अंजाम दिया। घटना रात 9:15 बजे की बताई जा रही है। अपराधी देशी कट्टा, लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से लैस थे। परिवार के सदस्यों को एक कमरे में बंद कर डकैतों ने घर का कोना-कोना खंगाला और कीमती जेवरात व नकदी कुल मिलाकर लाखों की डकैती कर फरार हो गए। इस दौरान घर के बाहर मौजूद एक मेहमान आदित्य कुमार पर भी चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर बंधक बना लिया गया। जानकारी के अनुसार, घटना के समय अंचल निरीक्षक शिवाशीष वात्सल्य रोज़ की तरह बैडमिंटन खेलने गए हुए थे। अपराधियों ने पूरे प्लानिंग के साथ घटना को अंजाम दिया। मोहल्ले में चीख-पुकार मच गई लेकिन डर के मारे कोई भी बाहर नहीं निकल सका। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस हरकत में आई और दुमका से डॉग स्क्वॉड बुलाकर घटनास्थल का निरीक्षण शुरू कर दिया गया है। वहीं, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि अपराधियों के आने-जाने का सुराग मिल सके।

एसडीपीओ दयानंद आज़ाद ने कहा

पुलिस इस पूरे मामले पर पैनी नजर रखे हुए है। कुछ अहम सुराग मिले हैं। बहुत जल्द अपराधी गिरफ्त में होंगे और पूरे मामले का उद्भेदन किया जाएगा।”

डर के साए में गोकुलपुर

घटना के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा और दहशत का माहौल है। लोग अपने घरों में सहमे हुए हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस तरह की संगठित डकैती ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है।=अपराधियों की संख्या और उनके पास मौजूद हथियार बताते हैं कि यह पूर्व नियोजित गिरोह की करतूत है। प्रभारी अंचल निरीक्षक का घर टारगेट बनना सीधे पुलिस प्रशासन की साख पर सवाल उठाता है।

img 20250617 wa00102557830505146647161
img 20250617 wa00128529249180630634256
img 20250617 wa00118446919217224455529
img 20250617 wa00134893216125286518697

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर