Search

March 15, 2026 9:43 pm

मानदेय बढ़ोतरी लागू करने की मांग तेज, रसोइया संघ की बैठक।

एस कुमार

महेशपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित प्राथमिक विद्यालय महेशपुर में रविवार को झारखंड राज्य विद्यालय रसोइया संघ प्रखंड इकाई महेशपुर की बैठक हुई. जिसकी अध्यक्षता मोसोदी हेम्ब्रम ने की. जिसमें संघ के पाकुड़ जिला प्रभारी सह राज्य उपाध्यक्ष भुण्डा बास्की उपस्थित रहे. बैठक में संघ के राज्य अध्यक्ष अनिता देवी एवं दुमका जिला के मुख्य संरक्षक अवलियस सोरेन (लम्बो दा) के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया. बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के साथ -साथ रसोइया कर्मियों की समस्याओं और मांगों पर चर्चा की गई. वही संघ के पाकुड़ जिला प्रभारी सह राज्य उपाध्यक्ष भुण्डा बास्की ने कहा कि रसोइया को मात्र दो हजार रूपया मानदेय के रूप में दिया जा रहा है. यह कहीं से उचित नहीं है. 2005 में रसोइया को प्रति बच्चा 25 पैसा की हिसाब से मजदूरी मिलती थी. साल 2010 में एक हजार रूपये प्रति माह की दर से मानदेय निर्धारित किया गया. 2016 में पंद्रह सौ रूपये और 2021 में दो हजार रूपये की मानदेय निर्धारित किया गया. अक्टूबर 2024 में दो हजार रूपया से बढ़ाकर तीन हजार रूपया वृद्धि किया गया है. लेकिन अब तक दो हजाररूपया की दर से ही मानदेय मिल रहा है. उन्होंने कहा कि केरल राज्य में बारह हजार रूपया, तामिलनाडु में साढ़े बारह हजार रूपया, हरियाणा में सात हजार रूपया दिया जाता है. झारखंड में कम मानदेय रसोइया कर्मी को दिया जा रहा है. मौके पर मेलोन मरांडी, मोसोदी हेम्ब्रम, सुशांति हेम्ब्रम,आनोती किस्कू, जोनोती बास्की, प्रिंसशीला सोरेन, शिवानी देवी, मीना देवी, हिमाली देवी, सावित्री देवी, पारो देवी, प्रतिमा देवी, बेचना देवी सहित रसोइया कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर