Search

April 8, 2026 2:25 am

पत्थर का अवैध परिवहन कर रहे वाहन को खान निरीक्षक ने जप्त कर पुलिस को किया सुपुर्द।

राजस्व चोरी करने वालों की खैर नहीं, खान निरीक्षक।

हिरणपुर (पाकुड़): खनन निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह ने पुलिस के सहयोग से शुक्रवार को सितपहाडी निकट बिना माइनिंग चालान के पत्थर लदे एक हाइवा को जब्त किया। इसको लेकर थाना में मामला दर्ज की गई है। खनन निरीक्षक सहित थाना प्रभारी विनय कुमार , एसआई गौतम दास ने पुलिसबल के साथ सितपहाडी – मंझलाडीह पथ में औचक छापेमारी किया। जहां सड़क में पत्थर लदे हाइवा संख्या जेएच 16 जे 4390 को जांच के लिए रोका। इस दौरान वाहन चालक मौके से भाग निकला। जांच के दौरान वाहन में करीब 500 घनफुट पत्थर चिप्स पाया गया। इसमे पत्थर से सम्बंधित किसी प्रकार की माइनिंग चालान नही पाया गया। इसको लेकर सम्बन्धित हाइवा चालक व मालिक के ऊपर मामला दर्ज की गई है। बताते चले कि बिना चालान के पत्थर लदे वाहनों का परिचालन शहरग्राम – डांगापाड़ा पथ में भी जारी है। इसको लेकर सम्बन्धित विभाग के द्वारा जांच किया जाना आवश्यक है। वही जिस क्रशर से बिना माइनिंग चालान के पत्थर लोड की गई है। उस क्रशर के संचालक के ऊपर भी करवाई आवश्यक है। जो अभी तक नही हो पाया है। इस सम्बंध में थाना प्रभारी ने बताया कि सम्बन्धित वाहन चालक व मालिक के ऊपर मामला दर्ज कर ली गई है।

Also Read: E-paper 26-02-2026

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!