Search

March 29, 2026 1:37 pm

विधायक ने सुरजबेड़ा में दो पीसीसी सड़कों का किया शिलान्यास।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने सोमवार को प्रखंड के सुरजबेडा पंचायत के सुरजबेडा गांव में लघु सिंचाई प्रमंडल पाकुड़ के द्वारा निर्माण होने वाले दो पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया।जिसमे सुरजबेडा पीडब्ल्यूडी सड़क से पंचायत भवन तक पीसीसी सड़क जिसका प्राक्कलित राशि 1333210 रुपए से बनाया जाएगा।वही दूसरी योजना पंचायत भवन से मोहनपुर गरम पानी तक 33 लाख की लागत से पीसीसी सड़क का शिल्यानास किया । इससे पूर्व उपस्थित ग्रामीणों ने विधायक का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। लोगो को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में विकास योजनाओं को धरातल पर उतारना ही हमारा और सरकार का मुख्य लक्ष्य है। विधानसभा क्षेत्र के हर गली मुहल्ले, पहाड़ी क्षेत्र में वासोवास करने वाले लोगो को अब पक्की सड़क, का लाभ मिलेगा।उन्होंने बताया जिले के सभी विभागों को निर्देश दिया गया है कि गांव गांव में सर्वे कर वैसे योजनाओं का चयन करें जो ग्रामीणों की जरूरत पूरा हो सके।बताया जिला में डीएमएफटी फंड की राशि की कमी नही है।अब हर गांव में पक्की सड़क बनाया जाएगा। उन्होंने संवेदक को विभागीय अधिकारी को गुणवत्ता पूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया।मौके पर झामुमो नेता रंजन साहा, पंचाय के मुखिया सिलभान किस्कू, होपना मराण्डी, पूर्व महिला मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष अन्ना हेम्ब्रम , पूर्व महिला जिला सचिव सुशीला देवी सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर