इकबाल हुसैन
महेशपुर थाना परिसर में बकरीद को लेकर थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित किया गया। आयोजित बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी विकर्ण कुमार ने की। बैठक में सम्मिलित जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए एसडीपीईओ विजय कुमार ने भाईचारे एवं सद्भावना पूर्वक पर्व को मनाने की अपील की। थाना प्रभारी ने बताया कि आपसी भाईचारे सौहार्दपूर्ण वातावरण को बिगाड़ने का अगर कोई असामाजिक तत्व प्रयास किया तो पुलिस प्रशासन ऐसे तत्वों के साथ सख्ती से पेश आएगी। मौके पर जिप सदस्य सामसून मुर्मू, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कलीमुद्दीन अंसारी, पप्पू अंसारी, ऊजीर शेख के अलावा दर्जनों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।






