अब्दुल अंसारी
पाकुड़िया प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में रविवार को पाकुड़िया निवासी उपेंद्र कुमार सिंह को जिला सचिव बनाए जाने के बाद स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। आयोजन में झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव देवीलाल मुर्मू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। सर्वप्रथम नवनियुक्त जिला महासचिव उपेंद्र कुमार सिंह को प्रदेश महासचिव देवीलाल मुर्मू ने माला एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया इसके उपरांत कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष इस्लाम मियां सहित अन्य प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने माला बनाकर एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर गले मिले। मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए पार्टी को मजबूत बनाने हेतु अपने-अपने विचार रखा।वहीं नवनियुक्त जिला महासचिव उपेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि हमें जिस उम्मीद और भरोसा से पार्टी की जिम्मेवारी सौंपी गई है हम उसे हर संभव खरा उतरने का प्रयास करेंगे।सर्वप्रथम कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए पाकुड़िया प्रखंड से शुरुआत करेंगे.घर घर कांग्रेस की विचारधारा को पहुंचाएंगे।आदरणीय राहुल गाँधी आज देश को जोड़ने के लिए निकले है.और हजारों लाखों लोग कांग्रेस के विचारधारा को देख और समझकर जुड़ रहे है.आने वाले दिनों में कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार के नेतृत्व पूरी ईमानदारी से कांग्रेस पार्टी का कार्य करेंगे। मौके पर स्टीफन मरांडी सहित अन्य दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।







