Search

March 28, 2026 5:13 pm

डुमरशाल में जूनियर किसान क्लब द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत डुमरशाल में जूनियर किसान क्लब द्वारा भव्य तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन रविवार देर शाम को संपन्न हुआ। जिसमें कुल 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला बिंदास बॉयज दुमका और एफ.सी. चंपागढ़ के बीच खेला गया। रोमांचक मैच के दौरान दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में एफ.सी. चंपागढ़ ने विजयी ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस टूर्नामेंट के साथ-साथ खेल और शारीरिक गतिविधियों से संबंधित अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनका उद्देश्य युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करना और ग्रामीण क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना था। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महेशपुर विधायक पुत्री पिंकी उपासना मरांडी पाकुड़ जिला परिषद अध्यक्षा जुली खिष्टमणी हेंब्रम सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। अपने संबोधन में विधायक पुत्री पिंकी उपासना मरांडी झारखंड सरकार द्वारा चलाई जा रहे हैं विभिन्न कल्याणकारी योजना एवं खेल को लेकर कहा कि “फुटबॉल केवल एक खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम वर्क और संघर्ष का प्रतीक है। इस तरह के आयोजनों से युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। सरकार भी खेल को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएँ चला रही है, जिसका लाभ युवाओं को उठाना चाहिए। वहीं जिप अध्यक्ष ने भी ने भी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि “खेलकूद के माध्यम से युवा अपनी प्रतिभा को निखार सकते हैं और बड़े स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकते हैं। हमें अपने ग्रामीण इलाकों में इस तरह के आयोजन को लगातार बढ़ावा देना चाहिए ताकि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिले।” इस टूर्नामेंट में मुख्य रूप से संयोजक समिति सदस्य मोतीलाल हांसदा ,भुवेंद्र हांसदा, मंज़र आलम, माइकल टुडू, छोटू भगत, सुनील मुर्मू, बप्पी टुडू, सुशील मास्टर क्लब के अध्यक्ष बिर्नाल, सचिव जितमोहन राय सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और खेल को आगे बढ़ाने के लिए समर्थन देने की बात कही। फाइनल मुकाबले के बाद विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार के टूर्नामेंट भविष्य में भी आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि ग्रामीण क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को अपने हुनर को निखारने का मौका मिले।

img 20250224 wa00182754188018907866488
img 20250224 wa00194948220221615900609

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर