Search

February 19, 2026 3:15 pm

अवैध कोयला परिवहन पर कार्रवाई, चार मोटरसाइकिल जब्त।

मालपहाड़ी ओपी अंतर्गत अवैध कोयला परिवहन के विरुद्ध चलाए गए छापामारी अभियान के दौरान पुलिस ने रांगामटिया और पश्चिम बंगाल सीमा के समीप बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान चार मोटरसाइकिलों पर करीब 20 से 22 क्विंटल अवैध कोयला लादकर परिवहन किया जा रहा था, जिसे मौके पर पकड़ा गया। पुलिस ने अवैध कोयले के साथ चारों मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया है। मामले में संबंधित धाराओं के तहत कांड दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध खनन और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर