प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़) प्रखंड के मुकरी गांव में शिवलाल मांझी स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला उत्साह और रोमांच के बीच संपन्न हुआ।फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य विकास मुर्मू मौजूद रहे।फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहाड़िया टाइगर क्लब, पाकुड़ ने खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम को मुख्य अतिथि द्वारा 3 लाख रुपये का चेक और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं उपविजेता टीम तिलकामांझी चौक, पतना को 2.5 लाख रुपये का चेक और कप देकर पुरस्कृत किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य विकास मुर्मू ने खिलाड़ियों और दर्शकों को संबोधित किया।अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेल में किसी भी खिलाड़ी को हताश नहीं होना चाहिए। जीत और हार खेल का हिस्सा है। जीत तो किसी एक की ही होती है, लेकिन असली विजेता वही है जो मैदान में पूरे जुनून और ईमानदारी से खेलता है।उन्होंने आगे कहा कि खेल आपसी भाईचारे, अनुशासन और एकता का संदेश देता है। ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।उनके संबोधन से खिलाड़ियों और युवाओं में नया उत्साह देखने को मिला।इस अवसर पर लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष प्रसाद हंसदा, पूर्व जिला सचिव सुलेमान बास्की ,मंझला सोरेन,कृष्णा यादव,सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम में सोनधनी पंचायत के पूर्व मुखिया सह टूर्नामेंट अध्यक्ष पौलुस मालतो, सचिव डेविड मालतो, कोषाध्यक्ष दानियल मालतो तथा मुख्य सलाहकार संजय मालतो की भी अहम भूमिका रही।







