महेशपुर अंचल अंतर्गत चमरखी गांव में एक विधवा महिला सनिचरिया देवी के जमीन को जबरदस्ती हड़प लेने का मामला सामने आया है. जिसको लेकर पीड़िता सनिचरिया देवी ने महेशपुर अंचलाधिकारी संजय कुमार सिन्हा को लिखित आवेदन दी है. पीड़िता ने आवेदन में बताया है कि मेरा जमीन मौजा बाबूपुर खाता नंबर 45, खसरा संख्या 57 में एक बीघा 2 कट्ठा 8 धुर मेरे दादा ससुर बुधन राम के नाम से रैयती है, एवं पंजी टू में भी दर्ज है. इस जमीन पर सनिचर यादव चमरखी गांव निवासी ने जोर जबरदस्ती दखल कर रहा है. जब हम जमीन पर हल जोतने जाते हैं, तो हमको मारपीट करते हुए गाली गलौज करता है, और बोलता है की जमीन से भाग जाओ नहीं तो जान से मार देंगे. पीड़िता ने अंचलाधिकारी को लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.
Also Read: खनन से हजारों करोड़ का राजस्व, लेकिन स्वास्थ्य सुविधा बदहाल, खनन क्षेत्रों में एम्बुलेंस तक नहीं।
Related Posts

नोटिस चिपकता रहा, कानून भटकता रहा — सिस्टम पर उठे बड़े सवाल पिता स्व भगवान साव के पुत्र श्रवण कुमार गुप्ता कानून को ठेंगा दिखाते हुए फरार कोर्ट से सह शरीर अरेस्ट करने का आदेश नरसिंहपुर पथरा में एक और खेल







