Search

April 30, 2026 7:16 am

गांव में पंचायती के दौरान दो पक्षो के बीच हुई जमकर मारपीट

तीन व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल

Also Read: E-paper 03-02-2026

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): सोमवार देर शाम हिरणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पलनिया गांव में पूर्व के विवाद को लेकर आयोजित पंचायती में दो पक्षो के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें गांव के ही पावो देवी , चाँददेव घोष व प्रभु घोष गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे सोनाजोरी स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीनो घायलों की गम्भीर अवस्था देख चिकित्सको ने रामपुरहाट बंगाल रेफर कर दिया। इसको लेकर गांव के ही बिरजू घोष ने थाना में लिखित शिकायत किया है। बिरजू घोष ने बताया कि देरशाम करीब साढ़े आठ बजे पूर्व के विवाद की समझौते को लेकर बैठक आयोजित हुई थी। इसी दौरान गांव के ही सुगेन घोष , मिशन घोष, सुदाम घोष ,जोकाड घोष, महानन्द घोष , नीचु घोष , सचिन घोष , राजेन घोष , संतोष घोष , मैना घोष व पांडु घोष एकमत होकर अश्लील गाली गलौच करते हुए हम सभी को मारने पीटने की धमकी देने लगा। इसका विरोध करने पर सुगेन घोष ने लोहे की झुंड़नी से पावो देवी के सिर पर वार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। वही अन्य लोगो द्वारा लोहे की रॉड से बुरी तरह मारा।इसके साथ ही चाँददेव घोष व प्रभु घोष को भी लाठी व हंसुआ से मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान उक्त आरोपियों द्वारा मुझसे भी मारपीट किया जा रहा था कि मैं अंधेरे का लाभ उठाते हुए किसी तरह भाग निकला। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर इसकी सूचना मिलने साथ थाना प्रभारी नवीन कुमार , एसआई आरडी सिंह पुलिसबल के साथ गांव में पहुंचे व आवश्यक पूछताछ किया। इस दौरान पुलिस ने गांव के तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाना लेकर आया है। पुलिस इस घटना की जांच में जुटी हुई है। वही थाना प्रभारी से सम्पर्क नही हो पाया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!