Search

October 11, 2026 12:48 pm

तीन दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण संपन्न, पहाड़िया समुदाय को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम।

प्रशांत मंडल

पाकुड़ | लिट्टीपाड़ा प्रखंड के छोटा सूरजबेड़ा पंचायत करमाटोड़ में शुक्रवार को तीन दिवसीय मधुमक्खी पालन प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह प्रशिक्षण जिला उद्यान विभाग, पाकुड़ के तत्वावधान में 29 से 31 अक्टूबर तक आयोजित किया गया था। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार ने कहा कि “मधुमक्खी पालन पहाड़िया समुदाय को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।” उन्होंने प्रशिक्षित किसानों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए। इस प्रशिक्षण में 15 किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से मधुमक्खी पालन, रखरखाव, रोग नियंत्रण, शहद संग्रहण और विपणन प्रबंधन की जानकारी दी गई। मेसर्स फ्लोराफ्सा नेचुरल फार्म के संचालक इरफान आलम एवं प्रशिक्षक नुमान राशिद ने डॉक्यूमेंटेशन और व्यावहारिक प्रदर्शन के माध्यम से छत्ते की स्थापना और देखभाल का प्रशिक्षण दिया। मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी के. सी. दास, सहायक तकनीकी प्रबंधक रामेश्वर मुर्मू, ग्राम प्रधान निजरी पहाड़िया सहित सभी प्रशिक्षित किसान उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!