Search

March 14, 2026 1:37 pm

तीन दिवसीय प्रमंडलीय पुलिस ड्यूटी मीट शुरू: 6 जिलों के पुलिस अफसर ले रहे हाईटेक ट्रेनिंग।

रांची से आए विशेषज्ञ करा रहे फॉरेंसिक, साइबर एनालिसिस, डॉग स्क्वायड और फिंगरप्रिंट की ट्रेनिंग।

19 जून को होगी प्रतियोगिता, 20 को समापन।

पाकुड़: पाकुड़ में पुलिस लाइन के सभागार में बुधवार से तीन दिवसीय 69वीं प्रमंडलीय पुलिस ड्यूटी मीट की शुरुआत हुई। उद्घाटन डीआईजी अंबर लकड़ा, एसपी निधि द्विवेदी और डीसी मनीष कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान छह जिलों की 12 टीमों में शामिल निरीक्षक और सब-इंस्पेक्टर स्तर के अफसरों ने भाग लिया।मीट का मकसद है पुलिस को तकनीकी रूप से और ज्यादा दक्ष बनाना। ड्यूटी के दौरान आने वाली चुनौतियों से कैसे निपटा जाए, इसका रियल केस बेस्ड प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पहले दिन फॉरेंसिक जांच, साइबर एनालिसिस, फिंगरप्रिंट फोटोग्राफी और डॉग स्क्वॉड ऑपरेशन जैसे विषयों पर एक्सपर्ट्स ने विस्तार से जानकारी दी।

रांची से पहुंचे स्पेशल ट्रेनर

रांची से आए विशेषज्ञों में फिंगरप्रिंट ब्यूरो के संतोष सुधाकर, एफएसएल के डॉ. चित्तोश पाल, आईटीएस के असित मोदी, फोटो ब्यूरो के दिलीप महतो और डॉग स्क्वायड के एतवा उरांव शामिल हैं। सभी प्रशिक्षक अफसरों को अत्याधुनिक पुलिसिंग तकनीक की जानकारी दे रहे हैं। 19 को प्रतियोगिता, 20 को समापन
मीट के दौरान 19 जून को विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। इनमें टॉप परफॉर्म करने वाली टीम को राज्य स्तरीय मीट में भाग लेने का मौका मिलेगा। 20 जून को समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अफसरों को सम्मानित किया जाएगा।

क्या बोले अधिकारी?

डीआईजी अंबर लकड़ा ने कहा, “ड्यूटी मीट पुलिसिंग को वैज्ञानिक और परिणाममुखी बनाने की दिशा में मजबूत कदम है।”एसपी निधि द्विवेदी ने कहा, “यह आयोजन पुलिस की कार्यकुशलता और जांच की गुणवत्ता दोनों बढ़ाएगा। राज्य स्तर पर मुकाबला करने की तैयारी यहीं से होगी।”

img 20250618 wa00232065982140263211918
img 20250618 wa00206277018464798544986
img 20250618 wa00226078231179692693398
img 20250618 wa0021756579249887732415

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर