Search

March 2, 2026 4:21 am

तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न, जिप अध्यक्ष जूली हेंब्रम रहीं मुख्य अतिथि

पाकुड़। ग्राम तेतुलिया में संथाल परगना यूनाईटेड क्लब की ओर से आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन सफलतापूर्वक हुआ। प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मुकाबला सफादहा और खागाचुमा टीम के बीच खेला गया, जिसमें खागाचुमा ने जीत दर्ज की। विजेता टीम को ₹50,000 तथा उपविजेता टीम को ₹40,000 की पुरस्कार राशि दी गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष जूली हेंब्रम ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर उनका उत्साह बढ़ाया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर देती हैं और ऐसे आयोजनों को हरसंभव सहयोग मिलना चाहिए। इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, दारोगा मुर्मू, आगस्टिन सोरेन सहित क्लब के अध्यक्ष आकाश सोरेन, सचिव आगस्टिन सोरेन और प्रधान बिरबल सोरेन मौजूद थे।

img 20260228 wa00171112372838907946766

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर