Search

March 21, 2026 7:58 am

सदर अस्पताल पाकुड़ में विशेषज्ञ चिकित्सकों के पैनल का निर्माण, तीन विशेषज्ञों ने दी सहमति

सदर अस्पताल पाकुड़ में विशेषज्ञ/ अति विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवा के लिए चिकित्सकों के पैनल का निर्माण हेतु चयन समिति का बैठक उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। तीन विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी- स्त्री रोग विशेषज्ञ, मनोचिकित्सक, हड्डी रोग विशेषज्ञ ने अपनी सेवा सदर अस्पताल पाकुड़ में देने की सहमति प्रदान की है। चयन समिति के बैठक में सिविल सर्जन, उपाधीक्षक सदर अस्पताल, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, जिला आरसीएच पदाधिकारी, जिला भीबीडी पदाधिकारी एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पाकुड़ उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर