अब्दुल अंसारी
उपायुक्त मनीष कुमार के निर्देशानुसार पानी की समस्या को देखते हुए प्रखंड क्षेत्रों में टैंकर से पानी का सप्लाई किया जा रहा है.इस बाबत बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने बताया कि राजपोखर पंचायत के कई गांव में पानी की कमी को देखते हुए मंगलवार को टैंकर से लोगों को पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई है.मुखिया ललिता टुडू ने बताया कि यहां के कई गांव में पानी की किल्लत चल रही है.लोगों को पानी के लिए परेशानीयों का सामना न करना पड़े.पानी की समस्या को देखते हुए कई गांव में पानी के टैंकर भेजकर लोगों को पानी मुहैया करा कर पानी की समस्या को दूर किया जा रहा है. गांव गांव में पानी के टैंकर भेजे जा रहे हैं ताकि लोग पानी के लिए परेशानी न होना पड़े.उन्होंने बताया कि गरमी के मौसम को देखते हुए लगातार सभी वार्ड क्षेत्रों में लोगों को इसी तरह से पानी दिया जाएगा.उन्होंने लोगों से पानी को बर्बाद नहीं करने व सही से उपयोग करने की अपील की.मौके पर पंचायत सचिव ,रोजगार सेवक एवं ग्रामीण मौजूद थे





