अब्दुल अंसारी
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भरत भूषण भगत की अध्यक्षता में शनिवार को कालाजार आई०आर०एस कीटनाशक छिड़काव कर्मियों का प्रशिक्षण स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया । इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि पाकुड़िया प्रखंड के 17 कालाजार प्रभावित गांव गोदरोसोल, दुर्गापुर, मोहलपहाड़ी, सिंदरीसोल, बीजयपुर, मटियालघाटी, चिरुडी, मडगांव, कालीडीह, घूर्णी, दोमंगरिया, श्रीरामपुर, शिवरात,खागाचूवां, राधानगर,बसंतपुर एवं लकड़ापहाड़ी आदि गांव में आगामी 18 सितंबर से 21 अक्टूबर तक इंडोर रेशिडूएल स्प्रे किया जाएगा ताकि कालाजार मलेरिया तथा अन्य वेक्टर जनित रोग से काबू पाया जा सके । उन्होंने बताया कि प्रत्येक दिन एक दल को निर्धारित 60 घर करना है एवं घर के सभी कमरों में कीटनाशक छिड़काव करने से कालाजार रोग के जिम्मेदार बालू मक्खी एवं अन्य मच्छर मर जाते हैं जिससे कालाजार, मलेरिया, डेंगू, फाईलेरिया आदि रोगों से काबू पाया जाएगा । डॉ भगत ने ग्रामीणों से अपील की है कि वह अपने घर के सभी कमरों में जेसै गोशाला, पूजा घर, सोने वाला कमरा, बरामदा आदि सभी जगह पर कीटनाशक छिड़काव आवश्यक रूप से करवाएं ताकि पाकुड़िया प्रखंड से कालाजार एवं अन्य फैक्टर जनित रोग नियंत्रण किया जा सके । दो सप्ताह से अधिक बुखार मलेरिया रोगी अगर दवा खाने पर ठीक नहीं हो रहा हो ,वजन घट रहा हो ,खाने की रुचि नहीं लग रहा हो ,उसका पीला बढ़ गया हो वैसे रोगी कालाजार संभावित हो सकते हैं । ऐसे रोगी तुरंत सभी सरकारी अस्पताल पहुंच जाएं ताकि समय रहते उनके जांच एवं समुचित इलाज किया जा सके। कालाजार रोगी जांच में पुष्टि होने पर जिन्हित होने पर सरकार की ओर से श्रम क्षति पूर्ति राशि छह हजार छह सौ रुपये एवं रोगी को अस्पताल तक पहुंचने वाले एक सहचर को पांच सौ रुपये एवं गांव की सहिया को छह सौ रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी । मौके पर केटिएस संजय मुर्मू, डब्लू०एच०ओ० ईएम अशोक कुमार, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक प्रभात दास सहित अन्य उपस्थित थे ।





