Search

January 26, 2026 10:26 am

संताल हूल शहीदों को श्रद्धांजलि, स्मारक समिति ने की भव्य तैयारी

अब्दुल अंसारी

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सिदो-कान्हू स्मारक समिति तालवा द्वारा 30 जून को संताल हूल दिवस को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समिति के अध्यक्ष नोगेन्द्र सोरेन ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दिन 1855 में अमर शहीद सिद्धो मुर्मू, कान्हू मुर्मू, चाँद मुर्मू, भैरव मुर्मू, फूलो मुर्मू और झानो मुर्मू के नेतृत्व में पाचकटिया के ऐतिहासिक बट वृक्ष तले हजारों संतालों ने अंग्रेजी शासन और महाजनी शोषण के खिलाफ क्रांति का बिगुल फूंका था। इस ऐतिहासिक घटना की स्मृति में आज शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। कार्यक्रम में शहीदों की वीरगाथा को याद करते हुए सांस्कृतिक आयोजन, भाषण और पुष्पांजलि अर्पण का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर स्टेफन मरांडी, जियान मरांडी, रुपलाल मुर्मू, आसमान हेम्ब्रम समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे और शहीदों की बलिदान गाथा को नमन किया। कार्यक्रम स्थल को पारंपरिक तरीके से सजाया गया है और युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर