Search

March 22, 2026 9:48 pm

गणतंत्र दिवस की धूम, झामुमो व कांग्रेस कार्यालयों में फहराया गया तिरंगा।

पाकुड़, 26 जनवरी। भारतीय लोकतंत्र के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पाकुड़ जिले में उत्साह और गरिमा के साथ समारोह आयोजित किए गए। जिला झामुमो कार्यालय एवं जिला कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण कर संविधान, लोकतंत्र और देश की एकता के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई गई।
धनुषपूजा स्थित जिला झामुमो कार्यालय में जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने पार्टी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में सुबह 11 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान सभी ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ का सामूहिक गायन कर स्वतंत्रता सेनानियों व अमर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली, पीटर मरांडी, जिला सचिव माईकिल मुर्मू, केंद्रीय समिति सदस्य श्याम यादव, उमर फारूक, मिथिलेश घोष, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेम्ब्रम, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष कदम रसूल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम लोग उपस्थित रहे। वहीं जिला कांग्रेस कार्यालय, पाकुड़ में भी गरिमामय वातावरण में गणतंत्र दिवस मनाया गया। जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार और प्रखंड अध्यक्ष मानसारुल हक ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। विधायक प्रतिनिधि गुलाम मोहम्मद ने विधायक कार्यालय में तथा जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन ने इंदिरा गांधी चौक पर तिरंगा फहराया।
कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और संविधान निर्माताओं के योगदान को याद करते हुए संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की मजबूत नींव है। इसे सशक्त बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल में संपन्न हुआ।

Also Read: E-paper 25-02-2026
img 20260126 wa01973661723316871155291
img 20260126 wa01955197087503401187428
img 20260126 wa01944217294667441758455
img 20260126 wa01961315302053535312757

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर