अमड़ापाड़ा – क्षेत्र के मानव उत्थान सेवा समिति के शाखा सजनीपाड़ा के तत्वावधान में आगामी 13 एवं 14 फरवरी (शुक्रवार और शनिवार) को भव्य ‘सद्भावना संत सम्मेलन’ का आयोजन किया जा रहा है। यह दो दिवसीय आध्यात्मिक समागम अदिम जनजाति बहुल गांव सजनीपाड़ा गांव में आयोजित होगा। कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि इस सम्मेलन में सद्गुरुदेव परम पूज्य सतपाल जी महाराज के अनुभवी शिष्य संत महात्मा एवं साध्वी बाई महात्मा विशेष रूप से पधार रहे हैं। ये विद्वान संत हरिद्वार, प्रयागराज, द्वारिका धाम और वृन्दावन जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों से भ्रमण करते हुए यहाँ पहुँचेंगे।
धर्म और सद्भावना का संदेश
सम्मेलन के दौरान 13 एवं 14 फरवरी की शाम 5:00 बजे से रात्रि 9:30 बजे तक सत्संग एवं प्रवचनों का दौर चलेगा। संत महात्मा धर्म शास्त्रों के आधार पर सत्य संग वचनों के माध्यम से समाज में प्रेम, शांति और आपसी सद्भावना का संदेश देंगे। मानव उत्थान सेवा समिति ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमियों से अपील की है कि वे सपरिवार और इष्ट-मित्रों सहित इस आध्यात्मिक अवसर का लाभ उठाने के लिए सादर आमंत्रित हैं। मौके पर आयोजक अनिल पहाड़िया, श्रीराम पहाड़िया, रमेश पहाड़िया, पगला पहाड़िया, सोम पहाड़िया, रामा पहाड़िया मौजूद थे।




