कुजू। डीएवी आरा कुजू में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली,सीओई, पटना के तहत दो दिवसीय (14फरवरी से 15फरवरी, 2026) शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर डीएवी आरा कुजू, डीएवी घाटो और डीएवी ललपनिया के 64 शिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व विद्यालय प्राचार्य आलोक कुमार ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, नई दिल्ली,सीओई, पटना द्वारा नियुक्त विषय संसाधक शंकर कुमार सिंह और इशिता सेन को समृद्धि का प्रतीक हरा पौधा देकर सम्मानित किया।

इशिता सेन और शंकर कुमार सिंह ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति -2020के महत्वपूर्ण बिंदुओं के बारे में जानकारियां दी। उन्होंने बताया कि समावेशी शिक्षा -वह शिक्षा व्यवस्था है जिसमें सभी बच्चे -चाहे वे शारीरिक, मानसिक, सामाजिक या आर्थिक रुप से किसी भी प्रकार से अलग क्यों न हो -एक सामान्य विद्यालय और कक्षा में साथ -साथ पढ़ सकते हैं। आज बच्चों के अनुसार शिक्षा देना अनिवार्य है। उन्होंने शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला में अलग -अलग क्रिया-कलाप और गतिविधियों के द्वारा सहज रुप से पढ़ाने के बेहतर तरीको की महत्वपूर्ण जानकारियां दी। जिससे शिक्षकों को काफी लाभ मिला।

समापन समारोह के दौरान विद्यालय प्राचार्य आलोक कुमार ने शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा,”प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान को कक्षा तक पहुंचाना हम सभी शिक्षकों की जिम्मेवारी है। मंच का संचालन खुशबू दुबे और धन्यवाद ज्ञापन देवेंद्र पांडेय ने किया।





