Search

February 21, 2026 8:03 pm

दो नाबालिग छात्राएं लापता, अनुबंध शिक्षक हिरासत में।

परिजनों ने शिक्षक व नाबालिग छात्र पर बहला-फुसलाकर भगाने का लगाया आरोप

अमड़ापाड़ा (पाकुड़)। थाना क्षेत्र से मंगलवार को दो नाबालिग छात्राओं के अचानक लापता हो जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामले में छात्राओं के परिजनों ने विद्यालय में पदस्थ एक अनुबंध शिक्षक और कक्षा 10 के एक नाबालिग छात्र पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को हिरासत में ले लिया है।

दोपहर में घर से निकलीं, देर शाम तक नहीं लौटीं

Also Read: E-paper 14-01-26

परिजनों के अनुसार, दोनों छात्राएं मंगलवार दोपहर घर से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अनहोनी की आशंका के चलते परिजनों ने अमड़ापाड़ा थाना को इसकी सूचना दी।

लिखित शिकायत पर मामला दर्ज

Also Read: E-paper 16-02-2026

पीड़ित पिता की लिखित शिकायत के आधार पर बुधवार को अमड़ापाड़ा थाना में कांड संख्या 03/26 दर्ज किया गया है। प्राथमिकी में विद्यालय के अनुबंध शिक्षक और एक नाबालिग छात्र को नामजद आरोपी बनाया गया है।

एसडीपीओ ने संभाली जांच, छापेमारी जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ विजय कुमार स्वयं अमड़ापाड़ा थाना पहुंचे और जांच की कमान संभाली। एसडीपीओ ने बताया कि छात्राओं की बरामदगी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस की तकनीकी टीम की भी मदद ली जा रही है। उन्होंने कहा कि मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

24 घंटे बाद भी सुराग नहीं, परिजनों में आक्रोश

छात्राओं के लापता हुए 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी कोई ठोस सुराग नहीं मिलने से परिजन गहरे सदमे और चिंता में हैं। ग्रामीणों में भी घटना को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और छात्राओं की जल्द से जल्द सुरक्षित बरामदगी की मांग की है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर