पाकुड़: मंगलवार को मालपहाड़ी रोड स्थित कृष्णापुरी कॉलोनी में रविंद्र पांडेय के घर से खतरनाक स्पेक्टैकल कोबरा देखने के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर सांप रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची और शाम को रेस्क्यू अभियान शुरू किया। पौने पांच बजे टीम ने कोबरा को सुरक्षित रूप से पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया। टीम के अनुसार, इस तरह के खतरनाक सांपों का सामना होने पर घबराने की बजाय तुरंत विशेषज्ञों से संपर्क करना चाहिए। कॉलोनी में राहत की बात यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।
Also Read: खरना के साथ शुरू हुआ 36 घंटे का निर्जला व्रत





