Search

October 17, 2026 1:31 am

गुस्से में उठाया खौफनाक कदम, जहर खाने से महिला की मौत।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): खिदिरपुर में बीते 29 अगस्त को एक महिला ने गुस्से में आकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इसको लेकर थाना में यूडी मामला दर्ज की गई है। साहेबगंज जिला अंतर्गत तीनपहाड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत दर्रा निवासी वैधनाथ मण्डल ने दर्ज मामले में कहा है कि पुत्री की शादी बीते 17 वर्ष पूर्व खिदिरपुर निवासी चंदन साहा के साथ हुआ था। घटना के दिन ससुराल वालों की ओर से फोन आया कि पुत्री ने गुस्से में आकर जहर खा लिया है। जिसे सोनाजोरी स्थित सदर अस्पताल ले जा रहे है। सूचना पाकर अस्पताल पहुंचने पर पुत्री को मृत अवस्था मे पाया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। इस घटना को लेकर किसी के ऊपर कोई संदेह नही है। इस सम्बंध में थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि घटना को लेकर यूडी केस दर्ज की गई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!