राजकुमार भगत
पाकुड़। पॉलिटेक्निक पाकुड़ के दो छात्रों ने हाल ही में जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड, विजयनगर वर्क्स, बेल्लारी (कर्नाटक) द्वारा आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में मेटलर्जी ब्रांच के करण राज और करण कर्मकार का चयन हुआ है। उन्हें डिप्लोमा अप्रेंटिसशिप ट्रेनी के पद पर नियुक्त किया गया है, जहां उन्हें 3.20 लाख रुपये प्रति वर्ष (कपल) का आकर्षक वेतन पैकेज मिलेगा।
संस्थान के टीपीओ अमित रंजन और प्लेसमेंट कोऑर्डिनेटर विवेक कुमार ने छात्रों को इसकी जानकारी दी और बताया कि जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड भारत की अग्रणी इस्पात निर्माण कंपनियों में से एक है और यहां करियर की अपार संभावनाएं हैं।
संस्थान के प्राचार्य ऋषीकेश गोस्वामी, प्रशाशनिक पादशिकारी निखिल चंद्रा ने चयनित छात्रों को बधाई दी है। संस्थान का कहना है कि इस सफलता से अन्य छात्रों में भी प्रेरणा जगी है, और वे भी अपने करियर को लेकर और अधिक उत्साहित हैं। उक्त जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से पाकुड़ पॉलिटेक्निक कॉलेज ने उपलब्ध कराई है।







