Search

March 11, 2026 8:41 pm

लेटेस्ट न्यूज़

प्रोजेक्ट बचपन के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल भोज सह जन्मोत्सव, बच्चों संग केक काटकर बढ़ाया उत्साह

उपायुक्त मनीष कुमार व केंद्रीय टीम ने सीतारामपुर आंगनबाड़ी केंद्र का किया निरीक्षण, पोषण व प्रारंभिक शिक्षा को बताया समग्र विकास की मजबूत नींव

पाकुड़। जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बुधवार को “प्रोजेक्ट बचपन” के अंतर्गत “आंगन से आंगनबाड़ी अभियान” के तहत बाल भोज सह जन्मोत्सव कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और सामाजिक सहभागिता को मजबूत बनाना है, ताकि उनके समग्र विकास के लिए बेहतर वातावरण तैयार हो सके।
इस क्रम में उपायुक्त मनीष कुमार एवं पंचायत राज मंत्रालय, भारत सरकार के सेक्शन ऑफिसर व सलाहकार (SOEPR) की केंद्रीय टीम ने पाकुड़ प्रखंड के झिकरहटी पंचायत स्थित सीतारामपुर आंगनबाड़ी सह नर्सरी स्कूल केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त और केंद्रीय टीम ने बच्चों से आत्मीय बातचीत की, उन्हें कविताएं सुनाईं और नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र आने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर बच्चों के साथ जन्मोत्सव भी मनाया गया तथा केक काटकर उनके उत्साह को बढ़ाया गया।
उपायुक्त मनीष कुमार ने बताया कि जिले में हर माह बाल भोज सह जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा की मजबूत नींव रखने के साथ-साथ सामाजिक सहभागिता का सशक्त माध्यम हैं। ऐसे कार्यक्रम बच्चों में खुशी, आपसी सद्भाव और स्वस्थ पोषण की आदत विकसित करने में सहायक होते हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी कर्मियों को बच्चों की नियमित उपस्थिति, पोषण स्तर की निगरानी और अभिभावकों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

img 20260311 wa00593343528039992348507
img 20260311 wa00584923202109762659554

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर