मंगलवार को पशुपालन विभाग कार्यालय, बेरमो में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत् लाभुकों के बीच 10 यूनिट बकरा वितरण किया गया।इसके अतिरिक्त 05 चूनिट कुक्कुट लेयर लाभुकों के बीच वितरण किया गया।

जिसमें प्रमुख-गिरजा देवी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी-मुकेश कुमार, माननीय विधायक प्रतिनिधि-उत्तम सिंह, डॉ० सुजाता मुखर्जी, कैथरीन हांसदा, प्रतिक कुमार सिंह आदि नें संयुक्त रूप से लाभुकों के बीच बकरा एवं कुक्कुट वितरण किया। जिसमें जिसमें नमोती देवी, सुनिता देवी, संगीता देवी, शांती देवी, बुधनी देवी, बबीता देवी, गुलजी मुर्मू, हीरालाल मुर्मू, कौशल यादव, राकेश यादव, सुमन देवी, किरण देवी, लल्कू यादव, सुरेन्द्र कु० यादव, मंजू देवी अरमो, बेरमो पश्चिमी एवं जरीडीह पंचायत से उपस्थित हुए।








