पाकुड़। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और गांडेय की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन की वैवाहिक जीवन की 20वीं वर्षगांठ पर केंद्रीय समिति सदस्य एवं महेशपुर विधानसभा क्षेत्र की उपासना मरांडी ने दोनों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उपासना मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन का आपसी तालमेल, समझ और स्नेह समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने प्रभु से दोनों के स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दंपती का जनसेवा के प्रति समर्पण और सामाजिक सरोकार युवाओं के लिए भी प्रेरक है। उपासना मरांडी ने कामना की कि यह दांपत्य जीवन आगे भी इसी मजबूती के साथ आगे बढ़ता रहे।
Also Read: जुट की खेती से किसानों की आय बढ़ाने पर जोर






