Search

July 27, 2025 6:11 pm

ग्राम स्वास्थ्य संवाद कार्यशाला, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर रहा फोकस।

अमड़ापाड़ा (प्रखंड कार्यालय): प्रखंड सभागार में मंगलवार को पीरामल फाउंडेशन के तत्वावधान में ग्राम स्वास्थ्य संवाद विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य मातृ, नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को पंचायत स्तर पर सुदृढ़ बनाना रहा। प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता ने कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए सभी मुखियाओं को ग्रामसभा के माध्यम से स्वास्थ्य विषयों पर नियमित संवाद और जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया। कार्यक्रम में BPO मनरेगा और कनीय अभियंता सह प्रखंड समन्वयक भी मौजूद रहे। कार्यशाला में डायरिया नियंत्रण कार्यक्रम, ORS-जिंक के उपयोग, एनीमिया मुक्त भारत, संस्थागत प्रसव के लाभ, HBNC कार्यक्रम सहित सतत विकास लक्ष्य की 9 थीम पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर पीरामल फाउंडेशन से प्रोग्राम लीड दुर्गेश दुबे, प्रभाष रंजन, संजय, नरेश एवं फेलो मेधा व चांदनी भी मौजूद रहीं। कार्यशाला में मुखियाओं को पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य योजनाओं की प्रभावी भागीदारी हेतु प्रेरित किया गया।

Also Read: E-paper 24-06-2025

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर