Search

March 19, 2026 10:15 pm

पानी की किल्लत दूर करने के लिए टैंकर से पानी सप्लाई की शुरुआत, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

तपती धूप और गर्मी के चलते नदी,चापानल सहित पेयजल स्रोतों का जल स्तर काफी नीचे चले जाने के कारण पानी की समस्या से लोगों की परेशानी को देखते हुए उपायुक्त पाकुड़ के निर्देशानुसार प्रखंड क्षेत्रों में टैंकर से पानी सप्लाई किया जा रहा है.इस बाबत बीडीओ सोमनाथ बनर्जी ने बताया कि बनियापसार पंचायत के कई गांव में पानी की कमी को देखते हुए बुधवार को टैंकर से पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई है.मुखिया सलोमी बेसरा ने बताया कि यहां के कई गांव में पानी की किल्लत चल रही है.लोगों को पानी के लिए परेशानीयों का सामना न करना पड़े.पानी की समस्या को देखते हुए इन मोहल्लों में पानी के टैंकर भेजकर लोगों की समस्या दूर किया जा रहा है. इन मोहल्लों में पानी के टैंकर भेजे जा रहे हैं ताकि लोग पानी के लिए परेशान न हों.उन्होंने बताया कि गरमी के मौसम को देखते हुए लगातार सभी वार्ड क्षेत्रों में लोगों को इसी तरह से पानी दिया जाएगा.उन्होंने लोगों से पानी को बर्बाद नहीं करने व सही से उपयोग करने की अपील की.मौके पर पंचायत सचिव ,रोजगार सेवक एवं ग्रामीण मौजूद थे.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर