Search

April 12, 2026 10:07 pm

विनय कृष्ण बने राष्ट्रीय महासचिव एवं मुकुंद सिन्हा बने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष।

राजकुमार भगत

पाकुड़ : राष्ट्रीय संगठन राम भक्त सेवा दल ने मंगलवार को राष्ट्रीय कमेटी के विस्तार करते हुए बिहार के पटना के रहने वाले सनातनी विनय कृष्णा को राष्ट्रीय महासचिव एवं दिल्ली से सनातनी मुकुंद सिन्हा को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किया। संगठन लगातार तेजी से विस्तार कर रही है। नियुक्ति पत्र प्राप्त होते ही राष्ट्रीय महासचिव विनय कृष्णा ने बताया कि हिंदुत्व के लिए वह पहले से कई कार्यक्रम कर चुके हैं एवं हमेशा सक्रिय भूमिका अदा करते आ रहे है। उन्होंने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर के पद मिलने से वह काफी प्रसन्न है एवं संगठन के विचारधारा को समाज एवं देश हित में हुए बेहतर कार्य के रूप में पहल करेंगे। वही दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह जल्द दिल्ली प्रदेश कमेटी का गठन कर संगठन के कार्य को देश की राजधानी में पूरे जोश के साथ कार्य करेंगे एवं देश की राजधानी में भगवा लहराते हुए एक बेहतर संदेश पूरे देशवासियों को प्रदान करेंगे। वही सूचना प्राप्त होने तक राष्ट्र – प्रदेश से बधाई एवं शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी था।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!