Search

May 27, 2026 11:48 pm

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा का विस्तार, महेन्द्र मराण्डी बने प्रखंड अध्यक्ष।

पाकुड़ में झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला अध्यक्ष मार्क बास्की की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान अमड़ापाड़ा प्रखंड कमेटी का विस्तार करते हुए महेन्द्र मराण्डी को प्रखंड अध्यक्ष और विष्णु पहाड़िया को प्रखंड सचिव नियुक्त किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष मार्क बास्की ने कहा कि जिले के सभी प्रखंडों में कमेटियों का विस्तार कर संगठन को मजबूत किया जाएगा। जिला सचिव मो. जहांगीर अंसारी ने विश्वास जताया कि महेन्द्र मराण्डी के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी। वहीं जिला उपाध्यक्ष राजू राय ने इसे संगठन के लिए अहम कदम बताया। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया और संगठन को सशक्त बनाने तथा जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सामुएल मालतो, शिव कुमार मुर्मू, गोल्डेन हांसदा, मिथुन मंडल, मुजाहिद शेख एवं चूड़का मुर्मू सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!