Search

March 18, 2026 3:19 am

विश्व हिंदू परिषद भारतीय नव वर्ष का स्वागत एक शोभा यात्रा के साथ करेगी  :  विहिप पलामू।


जिला संवाददाता अंकित कुमार लाल

 पलामू: आज जिला कार्यालय में विश्व हिंदू परिषद,  जिला समिति पलामू का एक बैठक आयोजित किया गया।  बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष के तरह इस वर्ष भी विश्व हिंदू परिषद के द्वारा भारतीय नववर्ष,  चैत्र शुक्ल प्रतिपदा यानि,  दिनांक 19 मार्च 2026,  दिन गुरुवार को नगर के मुख्य मार्गों पर एक शोभा यात्रा निकाली जाएगी।

         इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए जिला मंत्री अमित तिवारी ने बताया कि शोभा यात्रा हेतु एकत्रीकरण गीता भवन स्थित जिला कार्यालय के प्रांगण में पूर्वाह्न 10.00 बजे होगा।  शोभा यात्रा 10.30 बजे प्रारंभ होगी जो भगत सिंह चौक,  सत्तार सेठ चौक,   कन्नी राम चौक,   आढ़त रोड होते हुए नव जवान संघ मोड़  पहुँचेगी।  वहां से पंचमुहान,  वंशी लोहा दुकान  होते हुए यात्रा देशरत्न डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद चौक पहुंच कर वापस थाना रोड होते हुए गीता भवन पहुंच कर समाप्त होगी।  इस विषय में प्रशासन को लिखित में सूचना दी गई है।

          आज के बैठक में विश्व हिंदू परिषद झारखंड प्रांत सेवा टोली सदस्य सह पलामू जिला पालक दामोदर मिश्र, उपाध्यक्ष अनामिका सिंह,  जिला मंत्री अमित तिवारी,  बजरंग दल जिला संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता,  सेवा प्रमुख गोपाल तिवारी,  समरसता सह प्रमुख रवि तिवारी,  विद्यार्थी प्रमुख विवेक सिंह,  चैनपुर प्रखंड अध्यक्ष देवराज शर्मा,  प्रकाश विश्वकर्मा इत्यादि की सहभागिता रही।

     

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर