रामगढ़। मंगलवार को सीबीएसई 12वीं एवं 10वीं का परीक्षाफल जारी हुआ। इस दौरान राधा. गोविंद सीनियर सेकेण्डरी पब्लिक स्कूल, रामगढ़ के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखा गया। विज्ञान विषय में मो० अरमान अंसारी ने 92.6%, मानस इंद्रगुरु 91.6% तथा अहमद नवाज़ – 89%-3 प्राप्त किया। कला विषय में आशिका गुप्ता-94.6%-प्रेरित कुमार दांगी – 93.4% तथा मैत्री पाठक -90.2%. अंक प्राप्त किया। वाणिज्य विषय में कुणाल किशोर ने 89.2%, सुमंत यादव 86.2% तथा रिया कुमारी ने 78.2% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। 10वीं का परीक्षाफल प्रकाशित हुवा जिसमे अर्चना कुमारी 97.6%, समीक्षा कुमारी 94%, स्नेहा कुमारी 93.8 %, रंजीत कुमार 93.6%, उजेफा खान 92.4%, आदर्श कुमार 92.2%, सुजल कुमार मुंडा 92.2%, सुभोमिता सेन 90.6%, रेहान खान 90.6%, लक्ष्मी कुमारी 90.4%,मधु कुमार 90.2% प्राप्त कर अपना माता-पिता एवं विद्यालय का नाम रौशन किया । पेंटिंग में चार विद्यार्थियों ने 100 में 100 अंक प्राप्त किया। विद्यार्थियों की इस सफलता पर विद्यालय के चेयरमैन बी एन साह, सचिव सुश्री प्रियंका कुमारी, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ० संजय कुमार, प्रबंध समिति सदस्य अजय कुमार, विद्यालय प्राचार्य डॉ० सुजीत कुमार मोहंती, प्रशासक के० एन० सिंह तथा समस्त शिक्षकवृंद ने बधाई एवं शुभकामना दी और उनके उज्जवल भविष्य कि कामना की।






