Search

May 3, 2026 3:36 pm

पारिवारिक स्पेशल अभियान: प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के प्रयास से दंपति का मेल-मिलाप, चार माह बाद फिर से एक साथ।

सतनाम सिंह

पाकुड़ में झालसा रांची के निर्देशानुसार 9 सितंबर से 13 सितंबर तक चलने वाले पारिवारिक मामले से संबंधित विशेष अभियान के तहत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेष नाथ सिंह द्वारा एक दंपति का मेल-मिलाप कराया गया। यह अभियान पारिवारिक मामलों का निपटारा करने और परिवारों को एकजुट रखने के लिए चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ओ.एस. सूट केस नंबर 118/2024 में सलीम शेख और सलमा बीबी के बीच सुलह समझौते के आधार पर मेल-मिलाप कराया गया। दोनों पति-पत्नी पिछले चार माह से अलग रह रहे थे, लेकिन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेष नाथ सिंह के प्रयास से आज उन्हें फिर से एक साथ लाया गया। मीडियटर सालेहा नाज का सहयोग रहा, जिन्होंने दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेष नाथ सिंह ने दोनों पति-पत्नी को फूल माला पहनाकर विदाई की और उन्हें खुशी-खुशी एक साथ जीवन बिताने का आशीर्वाद दिया। यह अभियान परिवारों को एकजुट रखने और पारिवारिक मामलों का निपटारा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेष नाथ सिंह के प्रयास से कई परिवारों को एक साथ लाया जा रहा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!