पाकुड़ जिले के सदर प्रखंड में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक रोजगार सेवक ने अपनी पत्नी के नाम से जॉब कार्ड बनवाकर सरकारी पैसे की निकासी की है। आरोप है कि मैमूर अली नामक इस रोजगार सेवक ने अपनी पत्नी सबनम आरा के नाम से जॉब कार्ड नंबर JH-14-001-022-001/99 बनवाया और विभिन्न पंचायतों में अवैध तरीके से डिमांड मारकर सरकारी पैसे की निकासी की। सूत्रों के अनुसार, मैमूर अली ने नवरोत्तमपुर, रहसपुर, दादपुर और लिट्टीपाड़ा प्रखंड में भी इसी तरह का कारनामा किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि वह सरकारी योजनाओं में लेबर डिमांड मारने के लिए लाभुकों से पैसे मांगता है और धमकी देता है कि “नीचे से ऊपर तक सब हमारे जेब में है। इस मामले में जब रोजगार सेवक और प्रखंड विकास पदाधिकारी से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। अब इस मामले में विभाग के वरीय अधिकारी और जिले के उपायुक्त से जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है, ताकि सरकार की योजना अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके और जनता के बीच सरकार की छवि खराब न हो।





