Search

September 13, 2025 8:39 am

महिला कांग्रेस ने चलाया सदस्यता अभियान, सैकड़ों महिलाएँ पार्टी से जुड़ीं

पाकुड़। कांग्रेस प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी तनवीर आलम के निर्देश पर सदर प्रखंड में महिला कांग्रेस द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व प्रखंड महिला मोर्चा की अध्यक्ष खालिदा खातून ने किया। मालपाहाड़ी, पोचाथोल, कोलाजोरा और दादपुर पंचायतों में आयोजित अभियान के दौरान सैकड़ों महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर खालिदा खातून ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की सबसे पुरानी पार्टी है, जिसने आजादी से लेकर देश के विकास और प्रगति में अहम योगदान दिया है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाएं और जरूरतमंदों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करें। सदस्यता ग्रहण करने वालों में रोजमेरी टुडु, पानमोती हांसदा, रोजिना बीबी, रिंकू कुमारी रविदास, बसंती हांसदा, पारुल देवी, मुन्नी देवी, किरण देवी, कलवती देवी, अमली मुर्मू, सोनामुनी मुर्मू, पॉर्नसुरी मुर्मू, डटो हेंब्रम, आकलीमा बीबी, हसीरा बीबी, बांसुरी मुर्मू, बहामाई हांसदा, पनमुणि मुर्मू, संतोष सोनी हांसदा समेत कई महिलाएँ शामिल रहीं।

img 20250912 wa00358826984016802183054
img 20250912 wa00341811411228400169419

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर