राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़ ) : प्रखंड मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्र में सोमवार बट सावित्री की पूजा धूमधाम में मनाया ।इस दौरान सरकारी मवेशी हाट परिसर स्थित बट वृक्ष के निचे दर्जनों महिलाओं ने बट सावित्री का पूजा किया। इस दौरान सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र एंव सुखद वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए बट वृक्ष के नीचे पूजा अर्चना कर सावित्री एंव सत्यवान का कथा भी सुना। पूजा के दौरान महिलाओं ने बट वृक्ष का परिक्रमा करते हुए रक्षा सूत्र बांधा, बट सावित्री का व्रत हिंदू धर्म मे महिलाओं के लिए बहुत ही पवित्र और श्रद्धा से जुड़ा हुआ है। यह व्रत सुहागन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और वैवाहिक जीवन मे सुख समृद्धि बनाए रखने के लिए रखती है। उसी दिन बट वृक्ष की पूजा की जाती है। ऐसे मान्यता है कि बट वृक्ष के नीचे ही यमराज ने सावित्री के पति सत्यवान के प्राण लौटाए थे। तभी से यह व्रत अखंड सौभाग्य की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं रखती है। इस दौरान महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर वैवाहिक जीवन की कामना किया। उधर प्रखंड के तारापुर, सुंदरपुर, डांगापाडा, गोपालपुर रानीपुर आदि गांव में भी सुहागिन महिलाओं ने बट वृक्ष की पूजा अर्चना कर पति की दीर्घायु की कामना किया।







