अक्षय कुमार सिंह
रामगढ़। मंगलवार को राधा गोविंद विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में विश्व पृथ्वी दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्र छात्राओं एवं व्याख्याताओं द्वारा वृक्षारोपण करने के उपरांत पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बी एन साह ने सभी को विश्व पृथ्वी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उन्होंने बताया कि आनेवाली पीढ़ी को खुशहाल जीवन देने के लिए हम सभी को पृथ्वी को सुरक्षित रखने का प्रयास करना चाहिए। सचिव प्रियंका कुमारी ने कहा कि पृथ्वी को बचाना हम सब की जिम्मेदारी है हम सभी को वृक्षारोपण के द्वारा लोगो में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है। शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ अंजू तिवारी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व पृथ्वी दिवस हमे यह याद दिलाता है कि हमें अपनी पृथ्वी कि रक्षा करनी है। यह एक अवसर है जब हम अपने व्यक्तिगत और सामूहिक प्रयासों से पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लेते है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो (डॉ) रश्मि, कुलसचिव प्रो (डॉ) निर्मल कुमार मंडल, वित्त एवं लेखा पदाधिकारी डॉ संजय कुमार, परीक्षा नियंत्रक प्रो (डॉ) अशोक कुमार, प्रबंध समिति के सदस्य अजय कुमार,शिक्षा विभाग के व्याख्याता डॉ रंजना पांडेय, डॉ अनामिका कुमारी , डॉ उमेश चंद्र महतो, डॉ राकेश रंजन, डॉ अरविंद कुमार, डॉ शिवानी ,अर्चना राणा एवं छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।








