Search

February 18, 2026 12:03 pm

नरसिंहपुर पथरा में कैरियर मार्गदर्शन सह स्कॉलरशिप स्लिप कार्यक्रम आयोजित

जिला संवाददाता अंकित कुमार लाल

पलामू (चैनपुर):
पलामू जिला के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत नरसिंहपुर पथरा बुनियादी स्कूल के मैदान में आज रविवार, 1 फरवरी 2026 को पूर्वाह्न 11 बजे शिक्षा से जुड़े कैरियर मार्गदर्शन सह स्कॉलरशिप स्लिप वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में डॉ. एन. के. सी., कैरियर उड़ान कैम्पस के डायरेक्टर, तथा विवेक सिंह, पतरिया पंचायत के मुखिया पति एवं कैरियर उड़ान के कोऑर्डिनेटर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम में कैरियर उड़ान कैम्पस की सदस्य संयुक्ता सिन्हा, श्री बिकाश कुमार चौरसिया (उर्फ संटु जी), चैनपुर उत्तरी के पूर्व जिला परिषद सदस्य कमल किशोर जी, पथरा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य उमेश पासवान जी, नरसिंहपुर पथरा पंचायत के मुखिया पति सह सेवानिवृत्त शिक्षक विद्यादाता आदरणीय श्री व्यास राम चौरसिया जी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त राघवेन्द्र तिवारी जी, अविनाश तिवारी जी, मझिगवां पंचायत के पूर्व मुखिया श्री अशेष चौरसिया जी, एम.जी.पी.एस. डायरेक्टर अमरेन्द्र चौरसिया जी, शिक्षक कमलेश चौरसिया जी सहित बड़ी संख्या में बच्चे-बच्चियाँ कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को सही दिशा, शिक्षा के अवसरों की जानकारी तथा आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर