Search

March 25, 2026 2:51 pm

सीएचसी में वर्ल्ड ओरल डे मनाया गया, लोगों को दांतों की सफाई रखने के लिए किया गया प्रेरित

एस कुमार

महेशपुर सीएचसी में गुरुवार को वर्ल्ड ओरल डे मनाया गया. वही शिविर लगाकर ओरल हेल्थ को लेकर लोगों को जागरूक करते हुए लोगों के दांतों का जांच की गई. सीएचसी प्रभारी डॉ. सुनील कुमार किस्कू ने लोगों को दांतों की सफाई रखने के लिए प्रेरित की. उन्होंने कहा कि अगर दांत साफ हैं तो मसूड़े हेल्दी रहते हैं. लोगों को सुबह शाम दो बार दांत साफ करने व खाने के बाद कुल्ला करने जैसे कई सुझाव दिए. बच्चों को चॉकलेट्स, चिप्स और मीठी चीजों का सेवन कम करने की भी सलाह दी. मौके पर बीएम शैलेश कुमार, आनंद राज आर्य, ज्योतिष पासवान, मनीष कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर